सीताफल जहां भी दिख जाये, खाना जरूर, कारण हम बता रहे हैं -सीताफल एक ऐसा फल है जो सर्दी के मौसम में बाजारों में मिलता है।सीताफल को इंग्लिश में कस्टर्ड एप्पल कहते हैं और शरीफा नाम से भी ये फल जाना जाता है। यह फल अनगिनत औषधियों में शामिल है। यह पकी हुई अवस्था में बाहर से सख्त और अंदर से नरम और बहुत ही मीठा होता है। इसका अंदर का क्रीम सफेद रंग का और मलाईदार होता है। इसके बीज काले रंग के होते है।बाजार में आजकल सीताफल का बासुंदी शेक और आइसक्रीम भी मिलते हैं। यह हमारे सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है।इसमें विटामिन होता है इसके अलावा इसमें नियासिन विटामिन ए राइबोफ्लेविन थियामिन ये तत्व होते हैं. इसके इस्तेमाल से हमें आयरन, कैल्शियम, मैग्नीज, मैग्नेशियम, पोटेशियम और फोस्फरस मिलते है।खास बात यह है कि सीताफल में आयरन अधिक मात्रा में होता है। सीताफल के फायदे 1.इसके अन्दर मौजूद पोटेशियम और मैग्नेशियम हृदय के लिए बहुत अच्छा होता है। 2.मैग्नेशियम शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता, इसके फाइबर की प्रचुर मात्रा से ब्लड प्रेशर अच्छा रहता है।इससे कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है। 3.इसमें विटामिन और आयरन खून की कमी को दूर करके हीमोग्लोबिन बढ़ाते हैं। 4.सीताफल का लाभ अगर आपको कब्ज की समस्या की समस्या हो तो सीताफल से ये दूर हो सकती है। 5.सीताफल में पर्याप्त मात्रा में कॉपर तथा फायबर होते हैं जो मल को नरम करके कब्ज की समस्या को …